एक दिन में 66 आरोपियों को जेल

गोड्डा : जिले के सभी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एस ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान 102 आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Feb 2018 03:20 AM (IST) Updated:Wed, 14 Feb 2018 03:20 AM (IST)
एक दिन में 66 आरोपियों को जेल
एक दिन में 66 आरोपियों को जेल

गोड्डा : जिले के सभी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एस ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान 102 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें तीन स्थाई वारंटी थे जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में डकैती कांड का आरोपी बासुदेव मुर्मू को भी गिरफ्तार किया गया। सर्वाधिक गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र में हुई। एसपी राजीव रंजन ¨सह ने खुद जिला मुख्यालय में समकालीन अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान शहर की एटीएम की भी जांच की। एसपी राजीव रंजन ¨सह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात एक साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जमानतीय होने के कारण 36 लोगों को थाना से ही जमानत दी गई जबकि 66 को विभिन्न आरोप में जेल भेजा गया। इसमें तीन स्थाई लाल वारंटी भी शामिल हैं। कहा कि कुर्की जब्ती के 16 मामलों का भी निष्पादन किया गया। कहा कि अभियान के दौरान शहर की एटीएम की जांच की गई। गार्ड से भी जानकारी ली गई। अधिकतर गार्ड के पास पुलिस के नंबर नहीं थे। उन्हें नंबर रखने के लिए कहा गया। कहा कि अभियान के दौरान सभी थाना पुलिस पदाधिकारी ने सक्रियता दिखाई। कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रहेगा। जिला पुलिस ने पांच साल और इससे भी पुराने मामले में गंभीर अपराध में शामिल आरोपी की सूची तैयारी की है जिसे सत्यापित किया जा रहा है।

एसपी राजीव रंजन ¨सह ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। फुटकर दुकानदारों को जगह भी दे दी गयी है। अगर इसके बाद कोई शहर के सड़क का अतिक्रमण करता है तो वे अपने बूते कर रहे हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया और किसी भी समय उनकी सामान को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कई जगह से शिकायत मिली है लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे है और गुमटी व अन्य सामान सड़क के किनारे लगा रहे है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी।

--------------------

सघन चे¨कग अभियान जारी

जिला मुख्यालय में दूसरे दिन भी दोपहिया वाहनों की सघन चे¨कग एसपी के निर्देश पर की गई। इस दौरान वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन नंबर, डीएल, इंश्योरेंस पेपर व हेलमेट की जांच की गई। जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहन को जब्त कर जुर्माना वसूला गया। एसपी के कहा कि नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब भी वाहन चलाएं हेलमेट व सभी कागजात के साथ चलाएं। पुलिस का मकसद अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक नियम का अनुपालन है।

chat bot
आपका साथी