एकजुटता से ही मिलेगी सफलता

गोड्डा : संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदर प्रखंड के मुखियों की बैठक बुधवार को कन्वहारा पंचायत भवन में

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 05:33 PM (IST)
एकजुटता से ही मिलेगी सफलता

गोड्डा : संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदर प्रखंड के मुखियों की बैठक बुधवार को कन्वहारा पंचायत भवन में मुखिया परमानंद साह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी मुखिया ने एक स्वर से संगठन को धारदार बनाने व आपस में सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का संकल्प लिया। मारखन के मुखिया दिनेश यादव ने कहा कि एकजुटता के बिना कोई कार्य आसान नहीं है और यही युग की पुकार है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में मुखिया पर प्रशासन व राजनेताओं द्वारा विशेष दबाव डाला जा रहा है। ऐसे में नियोजित तरीके से कार्य को अंजाम देने की जरूरत है। कन्हवारा के मुखिया परमानंद साह ने कहा कि सभी को अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की जरूरत है। किसी के साथ कोई समस्या आती है तो उसका हमसभी मिलकर निराकरण करेंगे। किसी भी परिस्थिति में विकास को बाधित नहीं होने दिया जायेगा। इस अवसर पर भतडीहा की मुखिया अंकिता मंडल, जमनी के लोबिन यादव, संजय महतो, घाट मंजवारा की मुखिया सोनू देवी, शिव कुमार साह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी