निडर होकर करें लक्ष्य की तैयारी

ऊर्जानगर : स्थानीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रागंण में वर्ग दशम की छात्राओं के लिए सम्मान स

By Edited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 07:49 PM (IST)
निडर होकर करें लक्ष्य की तैयारी

ऊर्जानगर : स्थानीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रागंण में वर्ग दशम की छात्राओं के लिए सम्मान समारोह सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनीत कुमार और जिप सदस्य सुरेन्द्र मोहन केसरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद योग शिक्षक निर्मल केसरी ने उनका स्वागत किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार ने अपने संबोधन में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और निडर होकर परीक्षा देने की बात कही। कहा कि मन में डर बैठने के बाद किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। वहीं जिप सदस्य सुरेन्द्र मोहन केसरी ने कहा कि प्रखंड में यह एक मात्र ऐसा कन्या उच्च विद्यालय है जिसे काफी संघर्ष के बाद मान्यता मिली। लेकिन आज यह सुविधाविहीन और जर्जर होते जा रही है। बावजूद यहां बच्चियां पढने आती है। उन्होंने ईसीएल परियोजना प्रबंधन से इसमें सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की। मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी