रंगदारी नहीं देने पर महिलाओं को पीटा

By Edited By: Publish:Wed, 10 Sep 2014 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 10 Sep 2014 07:39 PM (IST)
रंगदारी नहीं देने पर महिलाओं को पीटा

गोड्डा : देवदांड थाना क्षेत्र के परगोडीह गांव में मंगलवार की रात कुछ अपराधियों ने रंगदारी की मांग कर एक घर पर धावा बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग घर छोड़ फरार हो गए। घर में बची गांगो देवी, पतोहू चिंतामणी देवी व जयंती देवी के साथ अपराधियों ने मारपीट की। गांगो देवी पतोहू को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो उसे सब ने मारकर जख्मी कर दिया। अपराधियों के घर से जाने के बाद गांगो देवी को घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अपराधियों ने जाते-जाते घर में रखे सामान टीवी व मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुत्र दिलीप मंडल ने बताया कि गांव के ही हरेराम मंडल, जयप्रकाश मंडल, दीनबंधु मंडल, हरेकृष्ण मंडल आदि रंगदारी की मांग हमेशा से करते रहे है। मंगलवार की रात ये सभी दो बाहरी अनिल मंडल व नंदलाल मंडल के साथ घर पर अचानक से धावा बोल दिया और रंगदारी की मांग करने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। उसके उग्र तेवर को देखते हुए सीता हरिराम मंडल व भाई प्रदीप मंडल के साथ अपनी जान बचाने घर छोड़कर भाग गए। इधर उन्होंने घर में महिलाओं के साथ मारपीट की। जिसमें मां बुरी तरह जख्मी हो। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी