बेलडीह में महारुद्र चंडी यज्ञ के लिए कलशयात्रा आज

बेलडीह में महारुद्र चंडी यज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 08:33 PM (IST)
बेलडीह में महारुद्र चंडी यज्ञ के लिए कलशयात्रा आज
बेलडीह में महारुद्र चंडी यज्ञ के लिए कलशयात्रा आज

बेलडीह में महारुद्र चंडी यज्ञ के लिए कलशयात्रा आज

संस, गांडेय (गिरिडीह) : प्रखंड के उदयपुर पंचायत के बेलडीह गांव में अखिलेश्वर धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चार दिवसीय महारुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी यज्ञ कमेटी के शशिकांत मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि 23 मई को 251 कुआरी व महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। पुनः वृंदावन से पहुंचे यज्ञाचार्य प्राण वल्लभ भक्त और शिशिर कुमार भक्त की ओर से विधिवत पूजा कराई जाएगी। 24 व 25 मई को पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा व 26 मई को रुद्राभिषेक, हवन कर साथ पूर्णाहूति होगी। महायज्ञ में 23, 24 और 25 मई को रात में बनारस के बाल व्यास मानस जी शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। बेलडीह के मिश्रा परिवार की ओर से गांव में अखिलेश्वर धाम मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर में शिव, पार्वती, माता दुर्गा, हनुमान, माता अन्नपूर्णा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए चार दिवसीय महारुद्र चंडी यज्ञ हो रहा है।

chat bot
आपका साथी