दहेज उत्पीड़न की शिकार ने पुलिस की भूमिका पर उठाई सवाल

बगोदर दहेज उत्पीड़न झेल रही महिला नगमा अरमान ने मंगलवार को बगोदर में पत्रकारों को आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:40 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न की शिकार ने पुलिस की भूमिका पर उठाई सवाल
दहेज उत्पीड़न की शिकार ने पुलिस की भूमिका पर उठाई सवाल

बगोदर : दहेज उत्पीड़न झेल रही महिला नगमा अरमान ने मंगलवार को बगोदर में पत्रकारों को आपबीती सुनाई। बताया कि उसने चार साल पूर्व अपने पति शाह फहद उर्फ कासिफ के खिलाफ बगोदर थाना में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराई थी। आखिरकार पुलिस ने शनिवार को हजारीबाग के आशियाना फ्लैट से उसे गिरफ्तार किया था। जहां वह दूसरी पत्नी के साथ रहता था। जब उसे बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार कर ले आई तो उसे हाजत में न रखकर बाहर रखा था। यही नहीं जब गिरिडीह जेल भेजा गया तो प्रशासन के द्वारा संक्रमण की बात कहकर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। सवाल किया कि यदि वह संक्रमित है तो जहां से गिरफ्तार किया गया उस फ्लैट को अभी तक सील क्यों नहीं किया गया। वहीं उसने अपनी सौतन के पिता मसूद आलम पर यह भी आरोप लगाई है कि वह धमकी दे रहा था कि उसे जेल से निकाल लूंगा परंतु तुम्हें भी अब नहीं छोडूंगा।

chat bot
आपका साथी