अनुसूचित जाति के नाम पर राजनीति कर रही माले

संस, जमुआ (गिरिडीह) : झाविमो अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन 11 दिसंबर को कांदाजोर में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM (IST)
अनुसूचित जाति के नाम पर राजनीति कर रही माले
अनुसूचित जाति के नाम पर राजनीति कर रही माले

संस, जमुआ (गिरिडीह) : झाविमो अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन 11 दिसंबर को कांदाजोर में होना है। इसकी तैयारी को ले झविमो प्रखंड इकाई की बैठक सोमवार को बुद्ध बिहार कंदाजोर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि झाविमो जिला अध्यक्ष महेश राम, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व केंद्रीय कमेटी सदस्य सत्यानारायण दास थे।

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के दलितों, आदिवासियों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना हक एवं अधिकार पाने के लिए बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करना पड़ेगा। आज अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपाई प्रताड़ित कर रहे हैं। झारखंड से भाजपा का सफाया करेंगे। 11 दिसंबर को अनुसूचित समाज के लोगों को अपनी ताकत दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया। केंद्रीय सदस्य दास ने कहा कि माले दलितों के नाम पर राजनीति कर रही है। माले से दलितों का मोह भंग हो रहा है। राजेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आसमा खातून, टेको रविदास, झावियुमो के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, गूजा हाजरा, गोपी रविदास, ताहिर हुसैन, जिला सचिव मो. मंजूर अंसारी, सुरेन्द्र राम, प्यारी राणा, जमालउदीन खान, नईम खान, मो. कलाम, सहदेव दास, मोजाहिद अंसारी, रामकिशुन हाजरा, रामचंद्र रविदास, मीना देवी, मुन्नी देवी, संगीता देवी, तारनी देवी, गंगिया देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी