राज्य में भूख से मर रहे लोग, जनता सिखाएगी सबक

सरिया (गिरिडीह) : झाविमो किसान मोर्चा के पूर्व केंद्रीय सचिव राजेश मंडल का तीसरा शहादत दिवस छोटकी सर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 08:13 PM (IST)
राज्य में भूख से मर रहे लोग, जनता सिखाएगी सबक
राज्य में भूख से मर रहे लोग, जनता सिखाएगी सबक

सरिया (गिरिडीह) : झाविमो किसान मोर्चा के पूर्व केंद्रीय सचिव राजेश मंडल का तीसरा शहादत दिवस छोटकी सरिया गांव में सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार एवं विशिष्ट अतिथि झाविमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य नुनूलाल मरांडी, केंद्रीय सचिव सुरेश साल, जिला अध्यक्ष महेश राम, जिप सदस्य रजनी कौर समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद राजेश मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अíपत कर की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार चारों तरफ से असफल रही है। लूट, भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। भूख और बेरोजगारी से लोग आज भी पलायन करने पर तुले हैं और लोगों की मौत भी हो रही है। आनेवाले चुनाव में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने शहीद राजेश मंडल के अरमानों को पूरा करने के लिए आनेवाले चुनाव में जनता को कमर कस लेने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि राजेश मंडल गरीबों के हर सुख दुख में वे तत्पर रहते थे। सड़क दुर्घटना के शिकार हुए आश्रितों को मुआवजा दिलाने के लिए 4 जून 2015 को वे बिरनी प्रखंड के बंगराखुर्द घटनास्थल पर पहुंचे थे जहां एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, इससे उनकी मौत हो गई थी। उनकी कमी लोगों को आज भी खल रही है। शहीद की विधवा सह जिप सदस्या रजनी कौर ने कहा कि राजेश अपने परिवार से ज्यादा गरीब, मजदूर, किसान व शोषितों को न्याय दिलाने के लिए वे हमेशा गंभीर रहे थे। इनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब इनके सपनों को साकार किया जाएगा । मौके पर मुख्य रूप से जयदेव चौधरी, भुवनेश्वर मंडल, अलीमुद्दीन अंसारी, राजकुमार मंडल, बालगोविंद मंडल, जसीमुद्दीन अंसारी, कविता, राहुल मंडल, राजेंद्र साव, गयासुद्दीन अंसारी, मनीष मंडल, नेहरू मंडल, आजसू के लखन मेहता, शशि यादव, प्रयाग मंडल समेत बगोदर, बिरनी और सरिया से गाजे बाजे के साथ सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी