गर्भवती की मौत, मायके वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह): इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 07:58 PM (IST)
गर्भवती की मौत, मायके वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
गर्भवती की मौत, मायके वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह): इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसके इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका भाजपा नेता सरिया कोवडिया टोला निवासी अवध किशोर पांडेय की पुत्रवधू थी।

बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी विश्वनाथ पांडेय की पुत्री रुबी देवी (22) की शादी भाजपा नेता के पुत्र बादल देशपांडेय के साथ लगभग 1 वर्ष पूर्व हुई थी। गर्भावस्था में रुबी धनबाद की एक डॉक्टर की देखरेख में थी। प्रसव की संभावित तिथि 22 जनवरी बताई गई थी। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 8 बजे उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर उसे सरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात सदर अस्पताल में जांच के बाद गंभीर स्थिति देखकर उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे गिरिडीह में ही डा. शीला वर्मा के यहां ले गए, जहां बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर, रुबी के मायकेवालों ने भाजपा नेता एवं उनके परिजनों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ससुराल वालों पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। घटना की सूचना पाकर पहुंची सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है।

chat bot
आपका साथी