प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ के लिए निकाली कलशयात्रा

जागरण संवाददाता गिरिडीह सदर प्रखंड क्षेत्र के अधनचुंआ गांव में पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Feb 2019 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 27 Feb 2019 07:35 PM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ के लिए निकाली कलशयात्रा
प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ के लिए निकाली कलशयात्रा

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: सदर प्रखंड क्षेत्र के अधनचुंआ गांव में पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कलश देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। यात्रा में अधनचुंआ, बेरगी, पांडेयडीह, फुलजोरी, खूटाबांध, दिघरिया कला, दिघरिया खुर्द, बघरा व मधवाडीह समेत कई गांवों की पांच सौ एक महिलाएं व बच्चियां शामिल होकर अपने माथे पर कलश लेकर भ्रमण करते हुए खंडोली नदी पहुंचीं। यहां यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल संकल्पित कराया। तत्पश्चात कलश में जल लेकर कलशयात्री वापस यज्ञ मंडप पहंचकर कलश को विधि विधान पूर्वक प्रतिष्ठापित किया।

तीन मार्च को प्राण प्रतिष्ठा सह हवन पूजन के साथ विसर्जन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सुनील वर्मा, नीलम देवी, राजूलाल वर्मा, कृष्णा महतो, राजेंद्र महतो, महेन्द्र कुमार वर्मा, विनोद वर्मा, अजय वर्मा, अनिल वर्मा, उषा देवी, पुष्पा देवी आदि जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी