झामुमो ने रैदास जयंती मनाई

जमुआ (गिरिडीह): जमुआ डाकबंगला में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। संत रैदास की जयंती समार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 04:54 PM (IST)
झामुमो ने रैदास जयंती मनाई
झामुमो ने रैदास जयंती मनाई

जमुआ (गिरिडीह): जमुआ डाकबंगला में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। संत रैदास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। उनके आदर्शो पर चर्चा कर उसे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू व प्रखंड सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि अब जाति-पाति व धर्म की राजनीति नहीं चलेगी। राजकुमार राय, योगेश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश महतो, सुनील चौधरी, लट्टू पाण्डेय, लियाकत अंसारी, अशोक वर्मा, सुखसागर राय, अकरम खान,जाकिर हुसैन, रवींद्र कुमार सिंह, हिरामन राम, अशोक सोनार, योगेश्वर कुमार, फौजदार सिंह, उमेश कुमार पासवान, दिनेश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। झामुमो का 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर जमुआ प्रखंड की सभी 42 पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में झंडा मैदान गिरिडीह में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने व संगठन के सशक्तीकरण को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई।

मौके पर रामदेव वर्मा, शक्ति हजरा, रईस कौशर, महेन्द्र सिंह, नरेश राम, मनोज मंडल, लक्ष्मण वर्मा, अजीत कुमार दास, खूबलाल मंडल, उमेश रविदास, सहदेव प्रसाद सिंह, अहमद अंसारी, जनार्दन महतो, संतोष यादव, प्रभु नारायण राय, सपन कुमार, मो. फरियाद, तरुण कुमार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मंजूर अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी