सरिया में 16 लोगों पर प्राथमिकी, डेढ़ लाख जुर्माना

बिजली विभाग की छापेमारी में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:44 PM (IST)
सरिया में 16 लोगों पर प्राथमिकी, डेढ़ लाख जुर्माना
सरिया में 16 लोगों पर प्राथमिकी, डेढ़ लाख जुर्माना

सरिया में 16 लोगों पर प्राथमिकी, डेढ़ लाख जुर्माना

संस, सरिया (गिरिडीह):शनिवार को बिजली विभाग की ओर से सरिया के कई क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके तहत बिजली बिल बकाया होने के बावजूद अवैध तरीके से बिजली जलाने व बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करने के मामले में 16 लोगों पर केस किया गया। इसमें कुल 16 लोगों पर विभाग ने लगभग डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया। उक्त छापामारी सरिया के नगर केसवारी में नौ, पोखरियाड़ीह में चार जबकि डाकबंगला रोड में एक, बिरहोर कोलोनी में एक व मंडरामो में एक व्यक्ति पर कनीय अभियंता सुधीर बांडू के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। इस अभियान में एई स्वरूप कुमार बख्शी, राजेश रवानी, विक्की विश्वकर्मा , सोनू यादव, उदय मंडल, महेश महतो व अर्जुन मंडल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी