फंदे से लटकता मिला पूर्व मुखिया का शव, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के चेंगरबाद निवासी पूर्व मुखिया 79 वर्षीय सोनालाल किस्कू का शव मंगलवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 11:49 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला पूर्व मुखिया का शव, हत्या की आशंका
फंदे से लटकता मिला पूर्व मुखिया का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के चेंगरबाद निवासी पूर्व मुखिया 79 वर्षीय सोनालाल किस्कू का शव मंगलवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआई श्याम बाबू राठौर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिदुओं पर जांच कर रही है।

परिवार में था घरेलू विवाद: सोनालाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उसे एक पुत्र फ्रांसिस किस्कू है। पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। फ्रांसिस अपने परिवार से अलग रह रहा था। वहीं दूसरी पत्नी से एक पुत्र मुंशी सोरेन है। मुंशी सोरेन का अपने पिता से जमीन को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था। वह भी अपने पिता से अलग रहना चाहता था, परंतु पिता इसके लिए जमीन देने को राजी नहीं था।

घटना के एक दिन पूर्व परिवार में हुआ था विवाद: जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व सोनालाल किस्कू, उसकी दूसरी पत्नी एवं उसके पुत्र मुंशी सोरेन के बीच आपसी विवाद व गाली-गलौज हुआ था। इस घटना को लेकर सोनालाल ने थाने में आवेदन देकर अपने बेटे मुंशी सोरेन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर सअनि ने उसके घर जाकर बेटे को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था। उसके अगले ही सुबह सोनालाल किस्कू का शव फंदे से लटकता मिला।

हत्या व आत्महत्या, दोनों ही बिदुओं पर हो रही जांच: थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध का शव फंदे से लटकता मिला है। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक के परिवार में विवाद चल रहा था। इस कारण दूसरे बिदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी