छतनीमहुआ में सूखे कुएं में मिला अधेड़ का शव

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह): गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत अंतर्गत छतनीमहुआ में सूखे क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 11:48 PM (IST)
छतनीमहुआ में सूखे कुएं में मिला अधेड़ का शव
छतनीमहुआ में सूखे कुएं में मिला अधेड़ का शव

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह): गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत अंतर्गत छतनीमहुआ में सूखे कुएं में एक अधेड़ का शव मिला। कुएं के चारों ओर अरहर के खेत हैं। मृतक की पहचान माल्डा के मो. सलीम के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि बीते 11 जनवरी को वह घर से अहले सुबह 4 बजे खेत जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। तब घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला। रविवार को किसी ने बताया कि शव कुएं में है। तब इसकी सूचना गावां थाना को दी गई। सूचना पर गावां से एएसआइ रामनरेश राम सदलबल वहां पहुंचे व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

मृतक के भाई अल्लाउद्दीन अंसारी ने बताया कि उसके भाई सलीम अंसारी के गायब होने के बाद जब खोजबीन की तो गांव में सुनने में आया था कि किसी की खेत में करंट लगकर मौत हो गई है। ढूंढने पर शव कहीं नहीं मिला। मृत शरीर पर जलने के जख्म हैं। कपड़ा भी जला हुआ है।

बताया जाता है कि खेत में जंगली जानवर को मारने के लिए कुछ किसानों ने करंटवाला तार बिछाकर रखा है। संभवत: इसी की चपेट में आकर सलीम अंसारी की मौत हुई होगी। उसके बाद शव को छुपाने के लिए यहां लाकर फेंक दिया गया।

घटना की हो निष्पक्ष जांच: जिप सदस्य इमरान अंसारी ने मामले को हत्या बताया है। पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

chat bot
आपका साथी