रास्ता विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल

तिसरी-लोकाय थाना अंतर्गत लोकाय नयनपुर गांव में रास्ता में आवागमन करने की विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट में छह लोग जख्मी हो गया। घटना रविवार शुबह की है। दोनों पक्ष के लोग थाना में आवेदन दिया।तिसरी अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:19 PM (IST)
रास्ता विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल
रास्ता विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल

तिसरी : तिसरी-लोकाय थाना अंतर्गत लोकाय नयनपुर में रास्ते से आवागमन करने के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने थाना में आवेदन दिया है। तिसरी अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। लोकाय में हुई हिसक झड़प में एक पक्ष के संत मंडल, पत्नी ममता देवी व मां कलावती देवी घायल हो गई। दूसरे पक्ष के बिनोद मंडल, पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र मनीष कुमार को चोट लगी। बिनोद ने बताया कि संत व उनके परिजन मेरे पुत्र मनीष को अपने घर के पास पीट रहे थे। उसे बचाने के दौरान हमलोगों को भी चोट लगी है। संत कुमार ने कहा कि घर पर आकर बिनोद व उनके परिजनों ने मेरी मां के सर पर डंडे से वार कर दिया जिससे उसका सर फट गया। रास्ते के विवाद में घर पर आकर मारपीट की गई। डॉ. महेश्वरम ने उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी कलावती देवी, संत मंडल व मनीष कुमार को बेहतर इलाज को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी