अधिकारी की फरार नाबालिग पुत्री बरामद

प्रेम प्रसंग में एक वरीय अधिकारी की नाबालिग बेटी को एक नाबालिग लडके द्वारा लेकर भागने की सुचना पर पुलिस महकमा परेशान रही ।लडकी के बरामदगी होने तक वरीय पुलिस अधिकारी पल पल की जानकारी लेते रहे । रात्री लगभग 11 बजे को लडकी संग लडके को। बेगाबाद पुलिस की सक्रीयता के कारण बरामद कर लिया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM (IST)
अधिकारी की फरार नाबालिग पुत्री बरामद
अधिकारी की फरार नाबालिग पुत्री बरामद

बेंगाबाद : प्रेम प्रसंग में एक वरीय अधिकारी की नाबालिग पुत्री को एक नाबालिग लड़के द्वारा भगाकर ले जाने की सूचना पर पुलिस महकमा परेशान रहा। लड़की की बरामदगी होने तक वरीय पुलिस अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। रात्रि लगभग 11 बजे लड़की संग लड़के को बेंगाबाद पुलिस की सक्रियता से बरामद कर लिया गया। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली। सूचना पर रात को ही लड़की के परिजन बेंगाबाद थाना पहुंचे और लड़की व लड़का को अपने साथ लेकर चले गए।

बताया जाता है कि रांची के एक वरीय अधिकारी की नाबालिग पुत्री शनिवार अहले सुबह लापता हो गई। खोजबीन के क्रम में वहां के एक लड़के के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं जाने की जानकारी मिली। लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहां की पुलिस ने तत्काल गिरिडीह पुलिस को सूचना दी। गिरिडीह के वरीय पुलिस के निर्देशानुसार बेंगाबाद पुलिस तत्परता के साथ उसकी बरामदगी के लिए जुट गई। गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर झलकडीहा के समीप से नाबालिग संग लड़के को पकड़कर थाना ले आया गया। दोनों के रात में ही उक्त मार्ग से भागलपुर जाने की जानकारी मिली थी।

chat bot
आपका साथी