किशोरी को भगाने वाले युवक को जेल

संवाद सहयोगी निमियाघाट (गिरिडीह) इसरी बाजार से बीते 26 जुलाई को एक किशोरी को बहला-फु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:21 PM (IST)
किशोरी को भगाने वाले युवक को जेल
किशोरी को भगाने वाले युवक को जेल

संवाद सहयोगी, निमियाघाट (गिरिडीह) : इसरी बाजार से बीते 26 जुलाई को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित युवक जियाउल हक को पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। उसके साथ किशोरी को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने युवक को पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को मेडिकल जांच और बयान के लिए गिरिडीह भेजा गया। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 81 घंटे के अंदर किशोरी की सकुशल बरामदगी कर ली है। घटना निमियाघाट इलाके की है।

बताया जाता है कि 26 जुलाई को आरोपित युवक किशोरी को सब्जबाग दिखाकर अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। इसके बाद किशोरी के स्वजनों ने निमियाघाट थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र के अमरावती से आरोपित युवक को गिरफ्तार और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। स्वजनों का आरोप है कि लव जिहाद के तहत लड़की फंसाया गया था।

chat bot
आपका साथी