डेंगू से वायुसेना के अधिकारी की मौत

जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत जगन्नाथडीह निवासी रामधनी प्रसाद पासवान के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की असामयिक निधन 7 सितंबर को वायुसेना चिकित्सालय हैदराबाद में डेंगू बीमारी का ईलाज के दौरान हो गया। वायुसेना में 2006 में तकनीकी अभियंता के पद पर नियुक्ति हुई थी। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पन्नागढ़ लाया गया तत्पश्चात सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर पैतृक निवास स्थान जगन्नाथडीह रविवार को आते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:51 AM (IST)
डेंगू से वायुसेना के अधिकारी की मौत
डेंगू से वायुसेना के अधिकारी की मौत

हीरोडीह (गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत जगन्नाथडीह निवासी रामधनी प्रसाद पासवान के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार का असामयिक निधन सात सितंबर को वायुसेना चिकित्सालय हैदराबाद में डेंगू बीमारी के इलाज के दौरान हो गया। वायुसेना में वर्ष 2006 में तकनीकी अभियंता के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उनका शव पन्नागढ़ लाया गया। तत्पश्चात सड़क मार्ग से उसे पैतृक निवास जगन्नाथडीह रविवार लाया गया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पिता रामधनी पासवान व माता चंदवा देवी बार बार अचेत हो जा रहे थे। पत्नी प्रतिमा देवी हैदराबाद हॉस्पीटल में डेंगू बुखार से संक्रमित है जो इलाजरत है। 7 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी, 2 वर्षीय पुत्र ऋत्विक कुमार भी डेंगू से पीड़ित व इलाजरत हैं। सबकी आंखों से आंसू छलक पड़े। शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाने व पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भाई अमन कुमार की बहाली दरोगा में हुई है। सेवानिवृत्त सहायक विद्युत अभियंता चाचा बासुदेव पासवान, चाचा कालेश्वर पासवान, उमेश पासवान व दादा कारू दुसाध ने कहा कि वह बचपन से काफी मेधावी व मिलनसार व मृदुभाषी था जिनकी कमी हमेशा खलेगी। वायुसेना के बटालियन, स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ शव को पोबी नदी में सुपुर्द ए खाक किया गया। पंचायत की मुखिया प्रमिला वर्मा, झामुमो प्रखंड सचिव रंजीत कुमार, रवींद्र सिंह, योगेश कुमार पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी