वरीय अधिवक्ता रामलखन प्रसाद का निधन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गिरिडीह के प्रसिद्ध बुजुर्ग अधिवक्ता रामलखन प्रसाद का मंगलवार को क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:59 PM (IST)
वरीय अधिवक्ता रामलखन प्रसाद का निधन
वरीय अधिवक्ता रामलखन प्रसाद का निधन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गिरिडीह के प्रसिद्ध बुजुर्ग अधिवक्ता रामलखन प्रसाद का मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में सुबह साढ़े नो बजे निधन हो गया।

84 वर्षीय स्वर्गीय रामलखन प्रसाद वकालत में 56 साल पूरे कर चुके थे। दीवानी मामलों के विशेषज्ञ के रूप में उन्हें ख्याति प्राप्त थी। वकालत के साथ-साथ जिला अधिवक्ता संघ के दो बार अध्यक्ष रह चुके रामलखन प्रसाद सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। वह सरकारी वकील भी रह चुके थे। वकालत के अलावा शिक्षा क्षेत्र में भी इनके कार्य आज भी मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। गिरिडीह महिला कॉलेज के वह फाउंडर सेक्रेट्री थे। मकतपुर हाई स्कूल के सचिव भी रह चुके थे। इनके बड़े पुत्र अवकाश प्राप्त जिला जज हैं। छोटे पुत्र जयंत कुमार वरीय अधिवक्ता और जीपी हैं।

निधन पर वकीलों ने शोक व्यक्त किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा पांडेय, सचिव चुन्नूकांत, कंचनमाला, बिजय कुमार सिन्हा, प्रकाश सहाय, अजय कुमार सिन्हा, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, सतीश कुंदन, निर्मल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विनय बक्शी, कृष्णमुरारी, महेंद्र प्रसाद, दिगंबर मोहन आदि ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी