मानव जीवन के लिए पेड़ों को बचाना आवश्यक

डुमरी (गिरिडीह) : झारखंड कॉलेज डुमरी के प्रांगण में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कॉलेज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 06:29 PM (IST)
मानव जीवन के लिए पेड़ों को बचाना आवश्यक
मानव जीवन के लिए पेड़ों को बचाना आवश्यक

डुमरी (गिरिडीह) : झारखंड कॉलेज डुमरी के प्रांगण में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कॉलेज के एनएसएस यूनिट वन व टू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धनेश्वर महतो ने कहा कि यदि हमें धरती पर मानव जीवन को सुरक्षित व स्वस्थ रखना है तो पेड़ों का संरक्षित करना अति आवश्यक है। कहा कि आदिकाल से ही मनुष्यों एवं वृक्षों के बीच अयोन्याश्रय संबंध रहा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज मनुष्य आवश्यकताओं को पूर्ति करने के अंधाधुंध पेड़ों की कटाई करता जा रहा है जो भविष्य के लिए एक बड़े खतरे की घंटी है। यदि उस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वैश्विक समस्या और विकराल हो जाएगी। लोगों ने अपने कार्यक्षेत्र के साथ साथ निवास स्थान के आसपास दो-दो पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसके पूर्व कॉलेज परिसर में पचास विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए।

कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट वन एवं टू के पीओ क्रमश: प्रो. मनोज कुमार व प्रो. शंकर ठाकुर, प्रो. बीपी मंडल, प्रो. तालेश्वर नायक, प्रो. बीएन प्रसाद, प्रो. रवींद्र ¨सह, प्रो. उमाशंकर राय, प्रो. गिरधारी महतो, प्रो. राजेश प्रसाद, एनएसएस सदस्या मानसी दीप, सोनम रानी, मुस्कान, प्रियंका, काजल, कंचन आदि उपस्थित थे। इधर कॉलेज के एनसीसी 22 बटालियन द्वारा भी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. मुनिलाल ठाकुर के नेतृत्व में एनसीसी के साठ कैडेटों ने चालीस विभिन्न पेड़ पौधे लगाए। फोरेस्टर कामाख्या नारायण ने मानव जीवन में पेड़ों के महत्व को बताया। इस दौरान प्रो. बिरजू राणा, प्रो, घनश्याम यादव, प्रो. पीके सिन्हा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी