दर्जनों लोग माले में शामिल

बेगाबाद (गिरिडीह) : भाकपा माले की बैठक शुक्रवार को भंडारीडीह गांव में आयोजित की गई। मौके पर राज्य कम

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 04:58 PM (IST)
दर्जनों लोग माले में शामिल

बेगाबाद (गिरिडीह) : भाकपा माले की बैठक शुक्रवार को भंडारीडीह गांव में आयोजित की गई। मौके पर राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीब विरोधी है। राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए बाहर की कंपनियों को बुलाया जा रहा है। विरोध करने पर गरीबों पर गोली चलाई जा रही है। कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 24 अक्टूबर को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर दर्जनाधिक लोगों ने माले की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर विक्रम राणा, द्रोपदी देवी, वृंदा देवी, मूरती देवी, मीना देवी, दुलारी देवी सहित कई लोगों ने संगठन में शामिल होने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी