शोभा की वस्तु बना कृषि तकनीक केंद्र

सरिया (गिरिडीह) : प्रखंड परिसर में निर्मित कृषि तकनीकी केंद्र का भवन शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ह

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 06:44 PM (IST)
शोभा की वस्तु बना कृषि तकनीक केंद्र

सरिया (गिरिडीह) : प्रखंड परिसर में निर्मित कृषि तकनीकी केंद्र का भवन शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। हालांकि इसके संचालन को लेकर विभाग ने संसाधन मुहैया कराई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी व आत्मा के भी पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है, लेकिन निर्माण के बाद आज तक इस केंद्र को खोला तक नहीं गया। इन पदाधिकारियों के सरिया प्रखंड में बैठने के लिए कोई स्थायी ठिकाना भी नहीं है। इस कारण किसान व आमलोग चाह कर भी अपनी समस्याएं व बातें इन तक नहीं रख पाते। किसान विभाग द्वारा मिलने वाले सस्ते दर के बीज व उपकरण आदि से वंचित रह जाते हैं। साथ ही बेहतर ढंग से, खेती करने के गुर व मिट्टी जांच आदि भी नहीं किया जा पाता है।

chat bot
आपका साथी