अतिक्रमण के खिलाफ हड़ताल पर रहे वाहन चालक

बगोदर (गिरिडीह) : मोटर कामगार यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी और बस पड़ाव पर अतिक्रमण के खिलाफ

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 06:44 PM (IST)
अतिक्रमण के खिलाफ हड़ताल पर रहे वाहन चालक

बगोदर (गिरिडीह) : मोटर कामगार यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी और बस पड़ाव पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को बगोदर स्टैंड की तमाम छोटी गाड़ियों के चालक हड़ताल पर रहे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों का कहा कि बगोदर बस पड़ाव पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्थानीय से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अतिक्रमणकारियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वे यूनियन के पदाधिकारियों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। इस दौरान अध्यक्ष भुनेश्वर मिस्त्री, सचिव योगेश्वर साव, सहसचिव सत्यनारायण प्रसाद, नसीरुद्दीन अंसारी, कारू साव, इगराम अंसारी, विनोद कुमार सोनी, दिलीप महतो, पप्पू अंसारी, अमृत रजक, वकील पंडित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी