दुमका के आरडीडीई ने की जांच

गिरिडीह : दुमका के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद कुमार सिंह एक मामले की जांच करने गिरिडीह पहुंचे।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 08:42 PM (IST)
दुमका के आरडीडीई ने की जांच

गिरिडीह : दुमका के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद कुमार सिंह एक मामले की जांच करने गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने डीएसई कार्यालय में घंटों दस्तावेजों को खंगाला और आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने जांच से संबंधित कोई जानकारी देने से इन्कार किया।

कहा कि यह गोपनीय जांच है। शिक्षा सचिव के निर्देश पर वे जांच करने आए हैं। जांच रिपोर्ट भी उन्हीं को सौंपी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि देवरी-2 के निलंबित बीईईओ सचिंद्र नाथ ठाकुर के निलंबन से संबंधित मामले की जांच के लिए आरडीडीई यहां आए। उन पर लगे आरोपों की जांच करने की जिम्मेदारी दुमका आरडीडीई को मिली है। जांच के लिए आरडीडीई के आने से कार्यालय कर्मियों में हड़कंप देखा गया।

chat bot
आपका साथी