अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jul 2014 08:09 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jul 2014 08:09 PM (IST)
अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी

बेंगाबाद (गिरिडीह) : वन विभाग ने बुधवार सुबह वन भूमि से कीमती सफेद क्वार्टज पत्थर ले जाते एक ट्रैक्टर को जब्त किया। अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार डीएफओ स्मिता पंकज को गुप्त सूचना मिली कि वन विभाग की चंदियो पहाड़ी से कीमती पत्थर अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर से छछंदो स्थित एक फैक्ट्री जाने वाला है। डीएफओ के निर्देश पर खुरचुट्टा वन प्रक्षेत्र के वनपाल ने चंदियो पहाड़ी से एक ट्रैक्टर को वन भूमि से पत्थर ले जाते देखा। पीछा कर ट्रैक्टर को छछंदो मध्य विद्यालय के समीप बेंगाबाद पुलिस की सहायता से पकड़ लिया लेकिन चालक मौका पाकर भाग निकला। जब्त ट्रैक्टर रेंज कार्यालय ले जाया गया। वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि जिस फैक्ट्री में पत्थर ले जाया जा रहा था, उसमें पत्थर की पिसाई कर चूर्ण भूटान भेजा जाता है। वन विभाग के अनुसार डीएफओ को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी, लेकिन कार्रवाई का इंतजार था। कार्रवाई में वनपाल रामनंदन सिंह के अलावा योगेंद शर्मा, वनरक्षी जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, दिलीप कुमार आदि शामिल थे। रेंजर एसके रवि ने कहा कि उक्त फैक्ट्री मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी