बछड़े की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, दो हिरासत में

संवाद सूत्र मेराल (गढ़वा) मेराल में गुरुवार को बछड़े की हत्या किए जाने के बाद माहौल अचा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:57 PM (IST)
बछड़े की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, दो हिरासत में
बछड़े की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, दो हिरासत में

संवाद सूत्र, मेराल (गढ़वा) : मेराल में गुरुवार को बछड़े की हत्या किए जाने के बाद माहौल अचानक गरमा गया। योगी सेना व भाजपा के लोग लगातार हो रही ऐसी घटना पर रोष जताने लगे। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी की चल रही तैयारियों को देखते हुए प्रशासनिक महकमा भी सक्रिय हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थिति पर नजर रखने के लिए एसपी व डीसी भी मेराल में जमे हुए हैं।

सुबह जैसे ही घटना की सूचना मिली मेराल अंचलाधिकारी जसवंत नायक, बीडीओ गौतम कुमार, इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद श्री बंशीधरनगर एसडीओ जयव‌र्द्धन कुमार भी मेराल पहुंचे तथा पशुपालन विभाग के चिकित्सक से मृत बछड़े का अंत्यपरीक्षण कराया। पोस्टमार्टम के बाद बछड़े को दफना दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी दिलीप कुमार खलखो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं प्रशासन सक्रिय हुआ है तथा संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा प्रयास सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त राजेश कुमार पाठक तथा एसपी श्रीकांत एस खोटरे भी मेराल पहुंचे तथा अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। समाचार भेजे जाने तक डीसी व एसपी मेराल में थे तथा लोगों से इसकी जानकारी ले रहे थे। इधर जानकारी मिलने के बाद योगी सेना तथा भाजपा के लोग भी मेराल पहुंचे तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुलधर ने कहा कि गढ़वा में इस तरह की घटना में हाल के दिनों में तेजी आई है। इसे रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाना होगा।

chat bot
आपका साथी