पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है देश : भाजपा

पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है देश- भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोबारा नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का लिया संकल्प फोटो सभा को संबोधित करते अनंत प्रताप देव व मंचासीन नेतागण श्री बंशीधर नगर- भाजपा द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के 502 बूथों से शनिवार को विजय संकल्प बाइक महारैली निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों से बाइक रैली चलकर भवनाथपुर में एकत्रित हुई। यहां से एक साथ विजय संकल्प बाइक महारैली चल कर अनुमंडल मुख्यालय श्री बंशीधर नगर के गोसांईबाग पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:03 PM (IST)
पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है देश : भाजपा
पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है देश : भाजपा

श्री बंशीधर नगर : भाजपा द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के 502 बूथों से शनिवार को विजय संकल्प बाइक महारैली निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों से बाइक रैली चलकर भवनाथपुर में एकत्रित हुई। यहां से एक साथ विजय संकल्प बाइक महारैली चलकर अनुमंडल मुख्यालय श्री बंशीधर नगर के गोसांईबाग पहुंची। जहां सभा की गई। रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव कर रहे थे। बाइक रैली में शामिल लोग नरेंद्र मोदी जिदाबाद, भाजपा जिदाबाद, एक बार फिर मोदी सरकार बनाना है आदि नारे लगा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का एक नया आयाम देने का कार्य किया है। देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी ने आतंकवाद को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान जैसे आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देश को सबक सिखाने का काम किया। आज पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देख रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा की सरकार पूरे देश में विकास कार्य को गति देने का कार्य की है। कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस आने वाले लोकसभा चुनाव में पुन: मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभा को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, कार्यक्रम प्रभारी आलखनाथ पांडेय, रघुराज पांडेय आदि ने संबोधित किया। मौके पर विधानसभा संयोजक शारदा महेश प्रताप देव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, अमरनाथ पांडेय, बसंत यादव, मनोज सिंह, मधुलता देवी, देवेंद्र सिंह, विश्वनाथ पाल, रोहित वर्मा, प्रदीप सिंह, अखिलेश पासवान, विकास स्वदेशी, मथुरा पासवान, धर्मराज पासवान, सुशील प्रसाद, वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटु, राजेश कुमार, मनोज डॉन, विपिन सिंह, बाबूलाल दुबे, सुरेश प्रसाद सहित रमुना, विशुनपुरा, डंडई, सगमा, धुरकी,भवनाथपुर, केतार श्री बंशीधर नगर खरौंधी प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी