गढ़वा में डेंगू की दस्तक, सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मरीज

जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इसके दो संशंकित मरीजों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:30 PM (IST)
गढ़वा में डेंगू की दस्तक, सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मरीज
गढ़वा में डेंगू की दस्तक, सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मरीज

गढ़वा : जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इसके दो संदिग्ध मरीजों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव निवासी अजय कुमार रवि तथा आइटीबीपी का जवान दीपक कुमार शामिल है। इन दोनों को शनिवार को सदर अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार रवि विगत तीन माह से नई दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। वह नई दिल्ली में ही 11 नवंबर को बीमार होने के बाद घर आ गया। इसके पश्चात उसे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. टी पीयूष के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। रक्त जांच कराने के बाद चिकित्सक ने उसे डेंगू पीड़ित बताते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। वहीं डेंगू पीड़ित दीपक कुमार भारत तिब्बत सीमा पुलिस का जवान है। वह विधान सभा चुनाव को लेकर यूनिट के साथ तेजपुर, असम से गढ़वा आया है। दीपक कुमार के अनुसार 14 नवंबर को ट्रेन में सवार होने के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। यहां आने के साथ ही उसकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई। तब उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - अलग कक्ष में रखे गए हैं दोनों मरीज :

डेंगू पीड़ित मरीजों के इलाज में अस्पताल प्रबंधन पूरी सतर्कता बरत रहा है। दोनों मरीजों को अलग कक्ष में रखकर इलाज चल रहा है। रक्त जांच में दोनों मरीजों के रक्त में प्लेटलेट्स कम हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एनके रजक ने बताया कि इन मरीजों का ब्लड सेंपल को जांच के लिए रिम्स रांची भेजा जा रहा है। वहां से पुष्टि होने के बाद ही डेंगू पीड़ित कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी