उपायुक्त कार्यालय परिसर में मधुमक्खियों ने मचाया तांडव

- मधुमक्खियों के डंक का शिकार बने दो दर्जन लोग फोटो- 4- विवेक गौतम 5- भगवान बिद 6-राजू सिंह संवाद सहयोगी गढ़वा उपायुक्त कार्यालय परिसर में सोमवार को दो घंटे तक मधुक्खियों का तांडव देखने को मिला। अचानक भड़क उठी मधुमक्खियों ने डीसी कार्यालय परिसर के आस-पास विभिन्न कामों से गढ़वा आए लोगों एवं विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर अपने डंक का शिकार बनाया। मधुमक्खियों के डंक का शिकार लगभग दो दर्जन लोग बने। बाद में घायलों ने अपना इलाज निजी अस्पताल में जाकर कराया। जिन लोगों को मधुक्खियों का दंश झेलना पड़ता उनमें विशुनपुरा के अंचल नाजिर विवेक गौतम जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसेवक विनोद कुमार केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहन का चालक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 05:47 PM (IST)
उपायुक्त कार्यालय परिसर में मधुमक्खियों ने मचाया तांडव
उपायुक्त कार्यालय परिसर में मधुमक्खियों ने मचाया तांडव

गढ़वा : उपायुक्त कार्यालय परिसर में सोमवार को दो घंटे तक मधुक्खियों का तांडव देखने को मिला। अचानक भड़क उठी मधुमक्खियों ने डीसी कार्यालय परिसर के आस-पास विभिन्न कामों से गढ़वा आए लोगों एवं विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर अपने डंक का शिकार बनाया। मधुमक्खियों के डंक का शिकार लगभग दो दर्जन लोग बने। बाद में घायलों ने अपना इलाज निजी अस्पताल में जाकर कराया। जिन लोगों को मधुक्खियों का दंश झेलना पड़ता उनमें विशुनपुरा के अंचल नाजिर विवेक गौतम, जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसेवक विनोद कुमार, केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहन का चालक, जिला परिषद कार्यालय का अनुसेवक सुनील कुमार, नवादा निवासी भगवान बिद, तेनार पंचायत के मुखिया पति राजू सिंह समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। जिन लोगों को मधुमक्खी ने अपने डंक मारा वह अपने अपने कार्य से डीसी कार्यालय परिसर व आस-पास में मौजूद थे। परिसर में मधुमक्खियों द्वारा लगाए गए छत्ता से अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। लोग बदहवास इधर उधर दौड़ने लगे। लगभग दो घंटे तक परिसर और आस-पास के लोग इधर उधर छुपते नजर आए। हर किसी में मधुमक्खियों के डंक का भय देखने को मिला। लोग परिसर की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। अचानक मधुमक्खियों का झुंड क्यों भड़क उठा यह कोई बताने को तैयार नहीं था। कुछ लोगों का कहना था कि जरूर किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ा होगा।

chat bot
आपका साथी