4 वर्षों में आपदा राहत पर खर्च किए गए 40.47 करोड़

- विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने दिया विभागावार उपलब्धि का ब्यौरा फोटो- 7- पत्रकार वार्ता में उपस्थित पदाधिकारी संवाद सहयोगी, गढ़वा : समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने 4 वर्ष के दौरान किए गए विभागारवार उपलब्धि का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को अपने अपने विभाग द्वारा किए गए गए कार्यों की जानकारी दी। विभागीय पदाधिकारियों ने बताया कि आपदा राहत के तहत जिले में 4 वर्ष के दौरान 40 करोड़ 37 लाख 36 हजार 353 रुपये खर्च किए गए हैं। इसके तहत सुखाड़ राहत के लिए कुल 59770 किसानों के बीच 32 करोड़, 2

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 05:40 PM (IST)
4 वर्षों में आपदा राहत पर खर्च किए गए 40.47 करोड़
4 वर्षों में आपदा राहत पर खर्च किए गए 40.47 करोड़

गढ़वा: समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता की। प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

विभागवार उपलब्धि का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार की अगुवाई में हुई प्रेस वार्ता मे अधिकारियों ने बताया कि बताया कि आपदा राहत के तहत जिले में 4 वर्ष के दौरान 40 करोड़ 37 लाख 36 हजार 353 रुपये खर्च किए गए हैं। इसके तहत सुखाड़ राहत के लिए कुल 59770 किसानों के बीच 32 करोड़, 28 लाख 85 हजार रुपये लोगों के बीच वितरित किया गया। जबकि वज्रपात की घटना में 135 पीड़ित एवं उनके परिजनों के बीच 2 करोड़ 9 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। विभिन्न अग्निकांड की 56 घटना में 28 लाख 46 हजार रुपये दिया गया। जबकि अतिवृष्टि के मामले में 2934 लाभुकों के बीच 2 करोड़ 77 लाख 15 हजार 577 रुपये वितरित किए गए। इसी प्रकार शीतलहरी के दौरान अलाव की व्यवस्था में 3 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए गए। जबकि पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप आदि में 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि सरकार द्वारा एक रुपये में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री योजना का लाभ वर्ष 2017 एवं 2018 में कुल 3385 महिलाओं ने उठाया। जबकि 2015-16 से 2018- 19 के बीच जिला निबंधन कार्यालय को कुल 3 करोड़ 37 लाख रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। जिला पंचायत राज में 36 कनीय अभियंता एवं 42 लेखा लिपिक सह कंप्यूटर आपरेटर 20 प्रखंडों में संविदा आधारित प्रखंड समन्वयकों की नियुक्ति की गई। जबकि 159 पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर एवं तकनीकि उपकरणों से लैस कर सक्रिय बनाया गया है। आपूर्ति विभाग के अनुसार कुल 1 लाख 32 हजार लोगों को निश्शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। जबकि डाकिया योजना के तहत 8627 लाभुकों के बीच 3019.45 ¨क्वटल राशन का वितरण किया जा रहा है। जबकि जिले में कुल 21 मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 812.72 एकड़ भूमि विभिन्न विकास कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराया गया है। पत्रकार वार्ता में सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, रंका एसडीओ संजय पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार, सिविल सर्जन डा. एनके रजक, ईई भवन निर्माण यूके साह, जिला मत्स्य पदाधिकारी दिव्या बा, उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी