मो. शरीफ बने राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष

जिला राजद अध्यक्ष हटाए गए, नए का मनोनयन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:28 PM (IST)
मो. शरीफ बने राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष
मो. शरीफ बने राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष

गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पूर्व विधायक गिरिनाथ ¨सह के आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मो. शरीफ अंसारी को राजद का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि शाकिर खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष को पूर्व विधायक गिरिनाथ ¨सह ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गिरिनाथ ¨सह ने कहा कि जिलाध्यक्ष को बैठक की सूचना दी गई थी फिर भी वे बैठक में नहीं उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष जमीरूद्दीन अंसारी पार्टी विरोध काम करते थे। इसको को देखते उन्हें जिलाध्यक्ष से हटा दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्टी विरोधी काम करने वाले लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। नवनिर्वाचित कार्यकारी जिलाध्यक्ष मो. शरीफ अंसारी ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो मुझे दायित्व दिया गया है उसे अच्छी तरह से निर्वाह करने का काम करूंगा। पार्टी विरोध काम नहीं किया जाएगा। पार्टी का जो निर्देश रहेगा उसी पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सूरज ¨सह, सुरेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश देव, रणबहादुर ¨सह, नंदकिशोर यादव, वरूण यादव, डा. एमएन खान, विवेक ¨सह, लाल ¨सह, अभिषेक ¨सह, जितेन्द्र ¨सह, सूर्यनारायण यादव, अब्दुल करीम खान, अर¨वद ¨सह, साकिर खान, अयुब अंसारी, सत्यम ¨सह, रंजन चौबे के अलावे सभी प्रखंड अध्यक्ष व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी