स्वस्थ रहने के लिए लोग आज करेंगे योग

गढ़वा : जिले में गुरुवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वस्थ रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 05:39 PM (IST)
स्वस्थ रहने के लिए लोग आज करेंगे योग
स्वस्थ रहने के लिए लोग आज करेंगे योग

गढ़वा : जिले में गुरुवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वस्थ रहने के लिए जिले के हजारों लोग अलग-अलग स्थानों पर योग करेंगे। योग शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में किया गया। गढ़वा जिला मुख्यालय में मुख्य योग शिविर का मुख्य आयोजन गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया है। शिविर में प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, आम लोग और स्कूली बच्चे भाग लेंगे। मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सुबह छह बजे होगी। इसमें उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी समेत गणमाण्य लोग शरीक होंगे। इस संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ले पूरी तरह से तैयार है। योग प्रशिक्षक की उपस्थिति में लोग योग करेंगे। इधर पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग दिवस की तैयारी की गई। योग शिक्षक सुशील केशरी नेलोगों को योग के गुर सिखाए। जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष शामिल हुए। इसके अलावा डीएवी मॉडल स्कूल, जिला शिक्षा निकेतन, आरके पब्लिक स्कूल, साउथ प्वाइंट स्कूल आदि में भी योग की तैयारी की गई।

chat bot
आपका साथी