विहंगम योग संस्थान की बैठक 18 को

संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की जिला इकाई की मासिक गोष्ठी 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:45 PM (IST)
विहंगम योग संस्थान की बैठक 18 को
विहंगम योग संस्थान की बैठक 18 को

संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की जिला इकाई की मासिक गोष्ठी 18 नवंबर को भवनाथपुर आश्रम में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के जिला संयोजक उपेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि उक्त गोष्ठी में आगामी तीन मार्च 2019 को रांची के प्रभात नगर धुर्वा में आयोजित 11 हजार कुंडीय वैदिक महायज्ञ एवं विहंगम योग समारोह की तैयारी व प्रचार प्रसार को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त महायज्ञ का आयोजन प्रथम आचार्य श्रीसदगुरु धर्मचंददेवजी महाराज की जन्म जयंती की शताब्दी को लेकर आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला इकाई से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। उक्त गोष्ठी में जिले के सभी सह संयोजक, उपदेष्टा, पूर्णकालिक प्रचारक, महिला संगठन प्रभारी, प्रखंड प्रभारी आदि भी मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी