शहर की सरकार के लिए आज 46 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

लोहरदगा : लोहरदगा में शहर की सरकार के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए शहर में कुल 41 भवनों म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 08:21 PM (IST)
शहर की सरकार के लिए आज 46 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
शहर की सरकार के लिए आज 46 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

लोहरदगा : लोहरदगा में शहर की सरकार के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए शहर में कुल 41 भवनों में कुल 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 34232 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें 16743 महिला और 17489 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वोटरों पर प्रत्याशियों की पूरी नजर है। एक-एक वोट पर प्रत्याशी अंतिम क्षण तक नजर बनाए हुए थे। शहर में बनाए गए बूथ में 31 संवेदनशील, 15 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सफलता पूर्वक मतदान के लिए कुल 385 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें कुल 46 मतदान दल शामिल हैं। जबकि नौ मतदान दल को आरक्षित रखा गया है। दो आरक्षित सहित कुल 14 सेक्टर सह पेट्रो¨लग, इवीएम कलेक्शन दंडाधिकारी लगाए गए हैं। मतदान को लेकर कुल चार कलस्टर भी बनाए गए हैं। मतदान को ले कुल 171 इवीएम का उपयोग किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए 51-51 और वार्ड के लिए 69 इवीएम शामिल हैं। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने को लेकर कुल 38 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। कौन-कौन वार्ड में कितने मतदाता

वार्ड पुरुष महिला कुल

1 645 616 1261

2 531 527 1058

3 737 683 1420

4 900 817 1717

5 1019 1010 2029

6 468 400 868

7 991 963 1954

8 655 600 1255

9 643 601 1244

10 764 658 1422

11 922 870 1792

12 659 646 1305

13 714 658 1372

14 652 632 1282

15 713 729 1442

16 708 632 1340

17 892 810 1702

18 907 843 1750

19 941 943 1884

20 793 772 1565

21 1058 996 2052

22 467 528 995

23 710 809 1519

chat bot
आपका साथी