डोमनी नदी में बहता मिला वृद्ध का शव

संवाद सूत्र खरौंधी (गढ़वा) थाना क्षेत्र के चंदनी पंचायत के बंधवा टोला से होकर बह रही डो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:54 PM (IST)
डोमनी नदी में बहता मिला वृद्ध का शव
डोमनी नदी में बहता मिला वृद्ध का शव

संवाद सूत्र, खरौंधी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के चंदनी पंचायत के बंधवा टोला से होकर बह रही डोमनी नदी के किनारे 80 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव गुरुवार को पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया प्रखंड में पिछले दिनों अत्यधिक बारिश होने से डोमनी नदी का तेज बहाव में शव तैरता हुआ आ गया है। जो बंधवा डोमनी नदी किनारे झाड़ी में फंस कर रह गया। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में तैरता हुआ शव को देखा। शव को देखने के बाद लोगों का नदी किनारे आना जाना शुरू हो गया। शव की पहचान नहीं की जा सकी है। लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा को दी। थाना प्रभारी ने पीएसआइ सोनू कुमार तथा एएसआइ सुखराम उरांव को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने दल बल के साथ स्थल पर पहुंच कर अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया शव की पहचान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के सिगा निवासी रामप्रसाद ठाकुर के रूप में की गई है। मृतक का लड़का आया था। उसने बताया मेरे पिता मृतक रामप्रसाद ठाकुर गांव में ही कल दोपहर में बकरी चराने गये थे। जहां अत्यधिक तेज बारिश होने की वजह से फिसल कर डोमनी नदी में ले गए थे। डोमनी नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई है। इसके बाद नदी में शव तैरता हुआ यहां आ गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान, मुखिया पति कृष्णा सेठ, जिप प्रतिनिधि राजेश कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, समाजसेवी अवध कुमार मेहता, विवेकानंद यादव, चंदन सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी