हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान की मांग

गढ़वा : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षामित्र पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को नीलांबर- पीतांबर पार्क मे

By Edited By: Publish:Sat, 18 Feb 2017 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 18 Feb 2017 05:49 PM (IST)
हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान की मांग
हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान की मांग

गढ़वा : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षामित्र पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को नीलांबर- पीतांबर पार्क मे आहूत की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि हड़ताल अवधि का मानदेय का भुगतान किया जाए। जिला अध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी ने कहा कि जिस विद्यालय के शिक्षकों का मानदेय नहीं मिला है। वैसे लोग तत्काल सूची देने का कार्य करें।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से मिलकर मानदेय दिलाने का काम किया जाएगा। प्रखंड व जिला में चुनाव की प्रक्रिया जारी है। चुनाव का पर्यवेक्षक जिला स्तर पर अमित ¨सह को बनाया गया है। बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश कुमार कुशवाहा, आदित्य गुप्ता, गो¨वद राम, विश्वनाथ चौधरी, अंबिका चौधरी, विकास कुमार मेहता, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, तुलसी प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी