अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण

मझिआंव : झारखंडियों का विभिन्न योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आजसू पार्टी का यही संकल्प है। उ

By Edited By: Publish:Thu, 19 Jan 2017 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jan 2017 10:07 PM (IST)
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण

मझिआंव : झारखंडियों का विभिन्न योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आजसू पार्टी का यही संकल्प है। उक्त बातें आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कही। वे गुरुवार को मझिआंव बाजार क्षेत्र स्थित आयोजित आजसू पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए सरकार द्वारा दो साल में किए गए कई उल्लेखनीय कार्य को आजसू द्वारा प्रखंड स्तर पर भ्रमण कर कार्य का मूल्यांकन किया जा रहा है। विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। समाज के पिछड़े वर्ग को सम्मान मिले। इसके लिए आजसू जनमानस की भावनाओं की कद्र करती है। इसके लिए पार्टी बराबर संघर्ष करते आ रही है। यहां के राजनीति चेतना से ही राज्य का विकास संभव है। राजनीतिक चेतना को बढ़ाते हुए मानस पटल पर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना आजसू का मुख्य उद्देश्य है। यहां के नेताओं का चेहरा बैनर व पोस्टर पर नहीं बल्कि जन मानस के दिलों में होना चाहिए। इसके लिए राजनीतिक चेतना का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। जन मुद्दों के लिए आगे आना होगा। तभी हक व अधिकार की प्राप्ति होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की जो व्यवस्था है उसे ठीक करने की जरूरत है। अंत में उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति,

पिछड़ावर्ग को 28 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। वहीं आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए कहा कि पूरे जिला में आजसू को सिद्धांतों को बताएं। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय व अत्याचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर गरीबों के अहित में सरकार द्वारा कार्य किया जाएगा तो आजसू कड़ा विरोध दर्ज कराएगा।

कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। जेपी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत गाकर उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान मोरबे पंचायत की मुखिया आदित्य कुमार ठाकुर ने जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम से आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष को पत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया कि पिछले वर्ष मझिआंव बाढ़ की चपेट में आने से मोरबे से खरसोता तक गरीबों की रैयती जमीन बाढ़ से कटाव हो गयी थी। आज तक गरीबों को मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने मुआवजा की मांग की है। अंत में मुख्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

मौके पर पलामू प्रमंडलीय संयोजक रामाशीष यादव, पार्टी के केंद्रीय सदस्य गुप्तेश्वर ठाकुर, विजय ठाकुर, इंतेखाप आलम, प्रो. रविशंकर, जयराम पासवान, ¨टकू सोनी, दिलीप कुमार एवं महिला नेत्री चंपा देवी आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कांडी, मझिआंव, बरडीहा प्रखंड के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच संचालन अजय बैठा ने किया।

chat bot
आपका साथी