विश्व एडस दिवस पर निकली जागरूकता रैली

गढ़वा : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग एवं जनसहयोग केंद्र के संयुक्त तत्

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 05:56 PM (IST)
विश्व एडस दिवस पर निकली जागरूकता रैली

गढ़वा : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग एवं जनसहयोग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। रैली सदर अस्पताल परिसर से निकलकर मुख्य पथ होते हुए रंका मोड़ पहुंची। इसके पश्चात पुन: सदर अस्पताल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, जन सहयोग केंद्र के कर्मी, एएनएम आदि शरीक हुई। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रेड रिबन लगाकर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. टी हेंब्रम ने कहा कि जागरूकता ही एड्स से बचाव है। यदि हम जागरूक होंगे तो हमें एड्स छू भी नहीं सकता। क्योंकि एड्स छूआछूत की बीमारी नहीं है। बल्कि यह संक्रमित ब्लड चढ़ाने, असुरक्षित यौन संबंध बनाने आदि कारणों से होता है। मौके पर डा. जेपी ¨सह, डीपीएम आशुतोष मिश्रा, जनसहयोगी केंद्र केंद्र संचालक एस चौबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी