विकास कार्यों की निगरानी करेगी बीस सूत्री समिति

गढ़वा : बीस सूत्री समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को कनहर भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभ

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 09:37 PM (IST)
विकास कार्यों की निगरानी करेगी बीस सूत्री समिति

गढ़वा : बीस सूत्री समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को कनहर भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न प्रखंडों से आए बीस सूत्री अध्यक्ष एवं सदस्यों ने अपने अपने प्रखंड की समस्याएं रखी तथा इसके समाधान की मांग की। बैठक में प्रखंडों की समस्याओं की सूची को तैयार कर जिला बीस सूत्री की बैठक में रखने तथा इसकी जानकारी बीस सूत्री के प्रभारी मंत्री राज पलिवार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही विकास कार्यों की निगरानी के लिए बीस सूत्री अध्यक्ष एवं सदस्यों की टीम गठित कर विकास कार्य का निरीक्षण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों की समस्याएं सुनी एवं उसके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में इद्रमणी जायसवाल, मुरली श्याम सोनी, जयदीप गुप्ता, अजय प्रताप देव, मीना गुप्ता, शिव कुमार पांडेय, संजय ठाकुर, प्रमोद चौबे, अनिता गुप्ता, ओम प्रकाश केशरी, राजकुमार ¨सह, वीरेंद्र केशरी, रामप्रीत तूरी, अमरनाथ पांडेय, त्रिपुरारी ¨सह, उत्तम प्रजापति, रामस रीख चंद्रा, सुशील माली, कमलेश नंदन सिन्हा, दीनानाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी