धूप से झुलस रही भदई फसलें

विशुनपुरा : मौसम का मिजाज फिर से तलख हो गया है। प्रखंड में एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप की वजह से म

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 05:39 PM (IST)
धूप से झुलस रही भदई फसलें

विशुनपुरा : मौसम का मिजाज फिर से तलख हो गया है। प्रखंड में एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप की वजह से मक्का, उरद, अरहर आदि फसलें सूखने लगी है। भदई फसल को लेकर किसान के चेहरे पर फिर से मायूसी छाने लगी है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद किसान खेती करने को लेकर उत्साहित दिखे। किसान अपने खेतों में धान, अरहर, मक्का आदि फसल लगा चुके हैं। लेकिन वर्षा के अभाव में फसल सूख रही है। जुलाई माह खत्म होने को है। दिन में चिलचिलाती धूप को देख किसान सकते में हैं। दो चार दिन स्थिति यही रहा तो फसल सूख जाएगी। ऐसी स्थिति में महंगे दाम पर खरीद कर फसल लगाये किसानों की कमर टूट जाएगी।

chat bot
आपका साथी