भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में एक मंच पर आए कई दल

गढ़वा : भाजपा के जन विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2015 के विरोध में गढ़वा जिला संयुक्त मोर्चा की बैठ

By Edited By: Publish:Tue, 28 Apr 2015 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 11:18 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में एक मंच पर आए कई दल

गढ़वा : भाजपा के जन विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2015 के विरोध में गढ़वा जिला संयुक्त मोर्चा की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के आवास पर हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से 3 मई को गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान से संयुक्त रूप से मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है।

मशाल जुलूस शहर के मझिआंव मोड़ तक निकाली जाएगी तथा 4 मई को झारखंड बंद के आह्वान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। नेताओं ने कहा कि इस काले अध्यादेश का सबसे अधिक दुष्परिणाम झारखंडवासियों को ही झेलना पड़ेगा। नेताओं ने सभी दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान किया है। बैठक में पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शंभु चंद्रवंशी, झाविमो जिलाध्यक्ष मो. शाकिर, हरिनंदन गिरी, सबरूद्दीन खां, पूर्व प्रत्याशी रामबदन बैठा, भाकपा माले के रामेश्वर प्रसाद अकेला, अब्दुल करीम खां, डा. एम एन सिद्दीकी, इफ्तेखार खां, रण बहादुर सिंह, संजय दुबे, सूर्य नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी