विज्ञान में बच्चों की रुचि जरूरी : डीइओ

गढ़वा : गोविंद उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM (IST)
विज्ञान में बच्चों की रुचि जरूरी : डीइओ

गढ़वा : गोविंद उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रखंड के छह विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राम यतन राम ने कहा कि विज्ञान में बच्चों की रुचि होनी चाहिए। शिक्षक साइंस किट के माध्यम से बच्चों को विज्ञान की जानकारी दें। साथ ही प्रयोगशाला में बच्चों को जीव विज्ञान, भूगोल आदि की जानकारी अवश्य दें। प्रत्येक बच्चों में प्रतिभा रहती है। जरूरत है शिक्षक उसे पहचाने व बच्चों को उस क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करें।

प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गढ़वा, जमा दो गोविंद उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, रामासाहु उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय डुमरिया तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओबरा गढ़वा के छात्र-छात्राएं शामिल थीं। मौके पर अजित कुमार, योगेंद्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी