त्रिलोचन ने युवाओं को दिखाई रबी फसलों की खेती की राह

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर के प्रगतिशील किसान त्रिलोचन महंत इस वर्ष एक बीघा जमीन पर फूलगोभी एवं बंधागोभी की खेती कर क्षेत्र के किसान के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुका है। इसके अलावा त्रिलोचन बैंगन, गाजर एवं मूली की भी खेती की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:16 PM (IST)
त्रिलोचन ने युवाओं को दिखाई रबी फसलों की खेती की राह
त्रिलोचन ने युवाओं को दिखाई रबी फसलों की खेती की राह

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर के प्रगतिशील किसान त्रिलोचन महंत इस वर्ष एक बीघा जमीन पर फूलगोभी एवं बंधागोभी की खेती कर क्षेत्र के किसान के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुका है। इसके अलावा त्रिलोचन बैंगन, गाजर एवं मूली की भी खेती की है। वर्ष 1980 में रानीबहाल उच्च विद्यालय से मैट्रिक पास करने के बाद से ही वह कृषि के काम में लगा है। बताया है कि उस समय घर की आíथक स्थिति ठीक नहीं थी। खेती करने के लिए जमीन भी नहीं थी। पिता महादेव महंत बीड़ी बनाकर परिवार का गुजारा करते थे। त्रिलोचन ने बताया कि उसके ससुर ने दो बीघा जमीन खेती करने को दिया है। उसी जमीन में रबी खेती शुरू किया। उस समय यहां के किसान एक ही फसल धान की खेती करते थे। त्रिलोचन ने गांव के परती झाड़ी जंगलनुमा जमीन खरीद कर रबी फसल की खेती की शुरुआत की और देखते ही देखते गांव के एक दर्जन युवाओं को खेती एवं मत्स्यपालन के लिए प्रेरित किया है। त्रिलोचन के साथ खेती कार्य में पुत्र धूर्जटी महंत एवं कीरीटि महंत हाथ बंटाते हैं। बीते दिन धूर्जटी को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्कृष्ट किसान का सम्मान से सम्मानित किया है। धूर्जटी को सरसों खेती में जिले का प्रथम एवं गाजर खेती के लिए दूसरा स्थान से सम्मानित किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ¨सह एवं आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. दिवेश कुमार ¨सह ने धूर्जटी को सम्मानित किया है। त्रिलोचन ने बताया है कि इस वर्ष पांच बीघा में सरसों एवं एक बीघा में गेंहू लगाया है।

chat bot
आपका साथी