भारत की जनता में भाईचारा की भावना : प्राचार्या

दुमका : संताल परगना महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पारानी प्रसाद कि अध्यक्षता में संताल परगना महिला महाविद्यालय में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस और पराक्रम पर्व का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 05:20 PM (IST)
भारत की जनता में भाईचारा की भावना : प्राचार्या
भारत की जनता में भाईचारा की भावना : प्राचार्या

दुमका : संताल परगना महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पारानी प्रसाद कि अध्यक्षता में संताल परगना महिला महाविद्यालय में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस और पराक्रम पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र की गरिमा, राष्ट्र की मर्यादा और राष्ट्र की रक्षा कर रहे बॉर्डर पर वीर सैनिकों के बारे में चर्चा की गई। प्राचार्या ने कहा कि हमारा भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां देशप्रेम और भाईचारा का पाठ खुद-ब-खुद यहां की जनता तहेदिल से करती है।

प्रेम किताबों में लिखी केवल एक शब्द नहीं है बल्कि त्याग, बलिदान और समर्पण की एक आत्मीय सोच है।

डॉ. हनीफ ने कहा कि आज पूरी दुनिया को हमारा भारत यह साबित कर चुका है कि दुश्मनों के साथ किसी भी तरह का समझौता तब तक नहीं कर सकते हैं जब तक कि वे सीमा पार हो रहे गोलाबारी को नहीं खत्म करें।

प्रो. ईश्वर मरांडी ने सैनिकों की महत्ता और उनके प्रति अपने विश्वास को दर्शाते हुए उन वीर सैनिकों के नाम गिनाया जो सीमा पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण गवां दिए। कार्यक्रम को अन्य छात्राओं ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी