राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

दुमका जमशेदपुर में 26 से 29 सितंबर तक होनेवाली 19 वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:44 PM (IST)
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

दुमका : जमशेदपुर में 26 से 29 सितंबर तक होनेवाली 19 वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल देखने के बाद आनंद राय, अनुज प्रीतम, निलेश कुमार झा, शिवशंकर शाह, राजीव रंजन, आदित्य कुमार, सिटू मरांडी, नमन हेंब्रम, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, संतोष आरतियां, अभिषेक टुडू का चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों को सार्जेट मेजर संतोष कुमार अच्छे खेल का प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विमल भूषण गुहा, जितेश कुमार दास, मुख्य कोच अरुण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश कुमार सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार घोष, मुकेश कुमार, विनय कुमार सिंह, हैदर हुसैन, मोहम्मद जहांगीर हुसैन, हवलदार सोनू सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी