सिलांदा बनेगा राज्य का माडल नर्सरी केंद्र : कृषि मंत्री

जामा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शुक्रवार को जामा प्रखंड के प्रोजनी नर्सरी फार्म सिलान्दा के प्रस्तावित मॉडल नर्सरी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषज्ञ अधिकारी के साथ पूरे प्लांट का मुआयना कर संबधित अधिकारियों के साथ संभावित मॉडल नर्सरी केन्द्र बनाने की योजना पर सहमति प्रदान किया। प्रभारी उपायुक्त शेखर जमुआर के नेतृत्व में जिला उद्यान पदाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी व आत्मा परियोजना निदेशक दिवेश कुमार सिंह ने प्रस्तावित बजट की विस्तृत रूप रेखा से कृषि मंत्री अवगत कराया। मंत्री को प्रस्तावित माडल का प्रारूप दिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:17 AM (IST)
सिलांदा बनेगा राज्य का माडल नर्सरी केंद्र : कृषि मंत्री
सिलांदा बनेगा राज्य का माडल नर्सरी केंद्र : कृषि मंत्री

फोटो 023

संवाद सहयोगी, जामा : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शुक्रवार को जामा प्रखंड के प्रोजनी नर्सरी फार्म सिलान्दा के प्रस्तावित मॉडल नर्सरी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषज्ञ अधिकारी के साथ पूरे प्लांट का मुआयना कर संबधित अधिकारियों के साथ संभावित मॉडल नर्सरी केन्द्र बनाने की योजना पर सहमति प्रदान किया।

प्रभारी उपायुक्त शेखर जमुआर के नेतृत्व में जिला उद्यान पदाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी व आत्मा परियोजना निदेशक दिवेश कुमार सिंह ने प्रस्तावित बजट की विस्तृत रूप रेखा से कृषि मंत्री अवगत कराया। मंत्री को प्रस्तावित माडल का प्रारूप दिखाया। मंत्री ने कहा कि सिलांदा नर्सरी फार्म को एक बेहतर मॉडल नर्सरी फार्म बनाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है, इसे इंट्रीग्रेटेड फाíमंग की तर्ज पर बनाया जाएगा। यहां पर जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य बीज की खेती, बागवानी से लेकर कृषि से सम्बंधित सभी प्रकार के मॉडल को विकसित किया जाएगा। उपायुक्त के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिया जाएगा। झारखंड का एक बेहतर मॉडल साबित होगा। यहां पर आम, लीची, अमरूद, स्ट्रॉबेरी एवं फूल आदि के उत्पादन से दुमका महकेगा। उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाली स्ट्रॉबेरी, आम और फूल दूर दूर तक भेजे जाएंगे। आने वाले दिनों में किसानों के लिए बेहतर जानकारी प्राप्त करने का केंद्र बनेगा। कहा कि इसकी बेहतरी के लिए जो करना होगा किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, अंचलाधिकारी सुनील कुमार, प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी सखीचंद्र दास, बीटीएम सुशीला टुडू, एटीएम योगेश नारायण सिंह, नीरज पोद्दार, राजनंदन सिंह, सुमन कुमार, मनोहर यादव के अलावा जिला मत्स्य पशुपालन, उद्यान व पीएचईडी के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी