महागठबंधन पर हेमंत ही लेंगे निर्णय: शिबू सोरेन

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि महागठबंधन के लिए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ही अंतिम निर्णय लेंगे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 04:08 PM (IST)
महागठबंधन पर हेमंत ही लेंगे निर्णय: शिबू सोरेन
महागठबंधन पर हेमंत ही लेंगे निर्णय: शिबू सोरेन

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन ने शुक्रवार को दुमका में दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में महागठबंधन के लिए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ही अंतिम निर्णय लेंगे। महागठबंधन पर हेमंत सोरेन का फैसला ही पार्टी के मान्य होगा।

दुमका में खिजुरिया स्थित आवास पर शिबू ने कहा कि वर्तमान रघुवर सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। कहा कि राज्य की जनता भी सरकार की कार्यशैली से तंग-तबाह है। दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिबू ने अपने खास अंदाज में कहा कि वे पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। दुमका लोकसभा सीट से लड़ेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में रघुवर सरकार कि वापसी नहीं होगी। कहा कि पूर्व में भी झारखंड में उनके नेतृत्व सरकार बनी थी और आने वाले समय मे भी सरकार बनाएंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को जामताड़ा के नारायणपुर के झिलुवा गांव में आयोजित एक जनसभा में शिबू सोरेन ने अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान को इसके अगले ही दिन शुक्रवार को दुमका में पूरी तरह से यह बोल का विराम लगा दिया है कि महागठबंधन पर फैसला पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को करना है। वे इस पर कुछ भी नहीं बोलेंगे। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी