राष्ट्र निर्माण में मतदाता जागरूकता अभियान को सलाम

दुमका दुमका में मतदाता को वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनको यह समझाया जा रहा है कि वोट करना राष्ट्रहित में आवश्यक है। तीन महीने से दुमका में जागरूकता अभियान चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 May 2019 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 15 May 2019 06:09 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में मतदाता जागरूकता अभियान को सलाम
राष्ट्र निर्माण में मतदाता जागरूकता अभियान को सलाम

दुमका : दुमका में मतदाता को वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनको यह समझाया जा रहा है कि वोट करना राष्ट्रहित में आवश्यक है। तीन महीने से दुमका में जागरूकता अभियान चल रहा है। जिला प्रशासन का स्वीप कोषांग ने तो धमाल मचाया ही है। संस्थाएं भी आगे रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अग्रसेन भवन से जयप्रकाश शर्मा मोटरसाइकिल से दुमका लोकसभा के छह विधानसभा की यात्रा पर निकले। 18 मई को वह वापस दुमका आएंगे। अपने साथ वे लोकतंत्र के महापर्व में वोट करने से पहले एक बार सोचने को मजबूर करनेवाली कुछ कविताओं का संग्रह भी साथ ले जा रहे हैं। हमारे रखवाले, पुलिसवाले किताब भी साथ रखे हैं। इसे वह जगह जगह पुलिसवालों के बीच वितरित भी करेंगे। अग्रसेन भवन से शुरू हुई यात्रा दुधानी, महारो, बारापलासी, सिरसानाथ, जामा चौक, चिकनियां, कैराबनी, पालोजोरी होते सारठ में प्रवेश कर जाएंगे। फिर मिहिजाम, चितरंजन, नाला, कुंठहित, दलाही, मसलिया के अलावा शिकारीपाड़ा की यात्रा कर वापस दुमका आ जाएंगे। जयप्रकाश ने बताया कि कविताओं के माध्यम से वोटर को जगाने का प्रयास करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी