जवानों की कलाई पर बंधेगी स्कूल में बनी राखियां

जागरण संवाददाता दुमका सिदो कान्हु उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार की गई राखियां सोमवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 05:33 PM (IST)
जवानों की कलाई पर बंधेगी स्कूल में बनी राखियां
जवानों की कलाई पर बंधेगी स्कूल में बनी राखियां

जागरण संवाददाता दुमका: सिदो कान्हु उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार की गई राखियां सोमवार को जवानों की कलाई में बंधेगी। रविवार को विद्यालय परिवार की ओर से एनसीसी के चार ग‌र्ल्स बटालियन के जवानों को 58 राखियां दी गई।

विद्यालय में सादे समारोह में बटालियन के सूबेदार चरण सिंह व हवलदार सतीश कुमार को शिक्षक राजेश राय कुमार राय ने राखी दी। हर साल विद्यालय परिवार जवानों के लिए राखी भेजता है। इसके बाद कोरोना वायरस की वजह से ऑनलाइन राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जवानों को समर्पित थी। प्रतियोगिता में और भी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी ने बताया कि जवानों को राखी देने के लिए एक ड्रापबॉक्स लगाया गया था। इसमें उनके अलावा दूसरे विद्यालय के बच्चों ने भी राखी डाली थी। सैनिटाइज करने के बाद राखी जवानों को दी गई। बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप ए 6 से 8 वर्ष में प्रथम स्वाति राज, द्वितीय दीप्ति केसरी, तृतीय लाडली सिंह व ग्रुप बी 9 से 11 वर्ष में प्रथम संस्कृति कुमारी द्वितीय खुशी प्रिय, तृतीय श्रुति मोदी ने बेहतर चित्रांकन किया। मौके पर स्कूल प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी, शिक्षक सुनील कुमार, राजेश राय के अलावा निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, उत्तम गुप्ता एनसीसी के पदाधिकारी प्रियांशु झा आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी