बाइक के धक्के से राहगीर की मौत

दुमका : दुमका-रामगढ़ मुख्य पथ पर सरायडीह गांव के निकट रविवार की देर शाम बाइक के धक्के से घायल 55 वर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 05:43 PM (IST)
बाइक के धक्के से राहगीर की मौत
बाइक के धक्के से राहगीर की मौत

दुमका : दुमका-रामगढ़ मुख्य पथ पर सरायडीह गांव के निकट रविवार की देर शाम बाइक के धक्के से घायल 55 वर्षीय सुशील मुर्मू की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक कैराबनी चैनपुर का रहनेवाला था।

बताया जाता है कि सुशील घर का सामान लाने के लिए पास की एक दुकान पर जा रहा था। पैदल जाने के क्रम में पीछे से आती बाइक ठोकर मारकर भाग निकली। जख्मी हालत में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक पर मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी